Home मनोरंजन 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर मोना सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा...

3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर मोना सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा अभी तक कोई कॉल या ऑफर नहीं मिला..

0

राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स ब्लॉकबस्टर थी. फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी ने मुख्य किरदार निभाया था. साल 2009 में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज भी यह फिल्म आइकॉनिक मानी जाती है. पिछले साल दिसंबर में पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स के सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाएगी. हालांकि, बाद में आमिर खान और माधवन ने साफ किया कि उन्हें इस फिल्म के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया. अब मोना सिंह ने भी इस अफवाह पर प्रतिक्रिया दी है.

3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर क्या बोलीं मोना सिंह:- मोना सिंह से पूछा गया कि क्या 3 इडियट्स के सीक्वल की अफवाहें सही हैं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने भी यह सुना, लेकिन मुझे लगा कि यह शायद सिर्फ अफवाह होगी क्योंकि मुझे अभी तक कोई कॉल नहीं आया. कॉल तो आना चाहिए. मेरा बेटा अब तक फुटबॉलर हो गया होता (हंसते हुए).”

मोना सिंह का 3 इडियट्स के बाद का सफर:- इसी इंटरव्यू में जब मोना सिंह से पूछा गया कि क्या 3 इडियट्स के बाद उन्हें और फिल्म ऑफर्स की उम्मीद थी, तो उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो नहीं. उस समय मैं टीवी में काम करके खुश थी. मैं नए-नए काम आजमा रही थी, रियलिटी शोज़ में हिस्सा ले रही थी और उन्हें होस्ट भी कर रही थी. मैं सिर्फ इस बात का जश्न मना रही थी कि मुझे देश के सबसे बड़े डायरेक्टर और सबसे बड़े एन्सेम्बल कास्ट के साथ काम करने का मौका मिला. मैं आमिर सर, माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी की इतनी बड़ी फैन थी. मुझे उनके साथ अपनी पहली फिल्म करने का मौका मिला? मैं बस इसका जश्न मना रही थी. मैं आगे की सोच रही नहीं थी.”

3 इडियट्स में मोना सिंह का क्या था रोल:- मोना सिंह ने 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में वायरस (बोमन ईरानी) की बड़ी बेटी और पिया (करीना कपूर) की बहन का रोल निभाया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here