Home मनोरंजन सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब Netflix पर 20 मार्च को...

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब Netflix पर 20 मार्च को हो रही रिलीज….

0

‘बॉर्डर 2’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होने जा रही है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है. तो आइए बताते हैं इसकी OTT रिलीज और फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

फिल्म की कहानी क्या है:- इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. जहां पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ लोंगेवाला की लड़ाई पर केंद्रित थी, वहीं यह सीक्वल युद्ध के कई मोर्चों को दिखाता है. फिल्म में सेना, नौसेना और वायुसेना को एक साथ दुश्मन के हमले का सामना करते हुए दिखाया गया है. सनी देओल इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रोल में हैं, जो अपनी बटालियन का नेतृत्व करते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन:- ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म ने Sacnilk के मुताबिक भारत में लगभग 392.40 करोड़ रुपये (नेट) और दुनियाभर में करीब 449.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह यह 2026 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई.

स्टार कास्ट और किरदार;- फिल्म में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में नजर आते हैं, जो परमवीर चक्र विजेता थे. दिलजीत दोसांझ एयर फोर्स पायलट निर्मल जीत सिंह सेखों का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की. अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर का रोल निभाया है. वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा सैनिकों के परिवार के किरदारों में दिखती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here