Home छत्तीसगढ़ सायबर सेल और परपोडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 38 कट्टा धान चोरी...

सायबर सेल और परपोडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 38 कट्टा धान चोरी का खुलासा

0

बेमेतरा :पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, साइबर सेल व थाना परपोडी पुलिस की संयुक्त टीम ने 38 कट्टा धान, कुल वजनी लगभग 15 क्विंटल धान चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गए 38 कट्टा धान, कुल वजनी लगभग 15 क्विंटल कीमती करीबन 45,000/- रूपए बरामद कर जप्त किया गया।

प्रार्थी रामखिलावन सेन उम्र 68 वर्ष, निवासी भटगांव थाना परपोडी जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21 मार्च 2026 के शाम 17:30 बजे से दिनांक 22 मार्च 2026 के सुबह करीबन 08:00 बजे के मध्य इनके कोठार (ब्यारा) में बने कमरा के शटर के ताला को तोड़कर कमरा अंदर रखे 105 कट्टा धान प्रति कट्टा वजनी 40-40 किलोग्राम में से 38 कट्टा धान प्रति कट्टा वजनी 40-40 किलोग्राम कुल वजनी करीबन 15 क्विंटल धान कीमती करीबन 45,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में धारा 331(4),305(ए) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान जरिये मुखबिर सूचना पर ग्राम भटगांव निवासी प्रेमलाल ऊर्फ सुमित सेन को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त धान चोरी का अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी प्रेमलाल ऊर्फ सुमित सेन के निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गए 38 कट्टा धान, कुल वजनी लगभग 15 क्विंटल कीमती करीबन 45,000/- रूपए बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी प्रेमलाल ऊर्फ सुमीत सेन पिता स्व. धनुक सेन उम्र 27 वर्ष, निवासी भटगांव, थाना परपोडी जिला बेमेतरा को 29 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, सायबर सेल से आरक्षक नुरेश वर्मा,मुकेश माहिरे, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, रेखन साहू थाना परपोडी से आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, शिव कुमार यादव सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here