Home देश केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ ‘मैच फिक्सर’, नीतिन नवीन बोले- राज्य में...

केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ ‘मैच फिक्सर’, नीतिन नवीन बोले- राज्य में खिलेगा कमल

0

कोल्लम : केरलम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्य के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ पर निशाना साधते हुए उन्हें मैच फिक्सर कहा। उन्होंने केरल के विकास के लिए काम न करने के लिए भी उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार कमल खिलेगा।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने केरलम में मौजूदा एलडीएफ और पिछली यूडीएफ सरकारों पर राज्य के विकास में शामिल न होने और बल्कि मैच फिक्सिंग के माध्यम से लोगों को लूटने का आरोप लगाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में, एलडीएफ और यूडीएफ ने मैच फिक्सिंग के जरिए जनता को लूटा है। उन्होंने केरलम की विरासत और संस्कृति के साथ छेड़छाड़ की है।

उन्होंने कभी भी इस जगह के विकास पर ध्यान नहीं दिया। चाहे विकास हो, कल्याण हो या बुनियादी ढांचागत विकास, यहां की राज्य सरकार ने इन सभी पहलुओं में केरलम को पीछे धकेल दिया है।

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही मैच फिक्सिंग करते हैं और पर्दे के पीछे एक ही तरह से काम करते हैं। अब केरल की जनता उन्हें सबक सिखाने वाली है।

नितिन नवीन ने कहा कि यूडीएफ और एलडीएफ सरकारों ने राज्य की स्वास्थ्य और पर्यटन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया।

इसके अलावा, नवीन ने राज्य में प्रवासन को एक मुद्दे के रूप में उठाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरलम अपनी स्वस्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है, जिसे एलडीएफ सरकार ने बुरी तरह से प्रभावित किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here