Home मनोरंजन जिगरी दोस्त के बेटे संग एक्शन करेंगे Suniel Shetty, नई फिल्म को...

जिगरी दोस्त के बेटे संग एक्शन करेंगे Suniel Shetty, नई फिल्म को लेकर आई गुड न्यूज?

0

नई दिल्ली: बॉर्डर और मैं हूं ना जैसी कई शानदार फिल्मों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी को भला कौन नहीं जानता। 90 के दशक से लेकर अब तक सिनेमा जगत में अपनी धाक जमाने वाले सुनील की एक नई फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के अन्ना एक एक्शन थ्रिलर की तैयारी में लगे हुए हैं, जिसमें वह इंडस्ट्री में अपने एक अजीज दोस्त के बेटे के साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-

सुनील शेट्टी के साथ दिखेगा ये एक्टर

बीते समय से सुनील शेट्टी का नाम एक अनटाइटल फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के जरिए वह एक्शन जॉनर में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी में सुनील शेट्टी के साथ वेटरन एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ भी अहम किरदार अदा करते दिख सकते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स ने सुनील शेट्टी को इस एक्शन थ्रिलर की कहानी को सुनाया है। जिस पर अभिनेता ने दिलचस्पी दिखाई है। अगर सुनील की सहमति बनती है तो जल्द ही इस मूवी की तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी। साथ ही टाइगर इसके लिए पहले से ही रेडी हैं और सुनील का नाम सुनकर इसके लिए उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।

हालांकि, सुनील शेट्टी और टाइगर श्रॉफ की इस मूवी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर ऐसा वास्तव में होता है तो पहली बार होगा, जब ये दोनों कलाकार एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले टाइगर सुनील के दोस्त और सुपरस्टार अक्षय कुमार संग बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में काम कर चुके हैं।

जल्द रिलीज होगी सुनील की ये फिल्मसुनील शेट्टी की अगली फिल्म का नाम वेलकम टू द जंगल है। इस मूवी की बात करें तो यह अहमद खान द्वारा निर्देशित एक आगामी मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे सितारों से सजी एक विशाल कलाकारों की टोली है। 26 जून 2026 को ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here