Home ज्योतिष वैशाख में तुलसी को जल देते समय सावधान! ये गलती रोक सकती...

वैशाख में तुलसी को जल देते समय सावधान! ये गलती रोक सकती है लक्ष्मी का आगमन

0

3 अप्रैल 2026 से वैशाख का पवित्र महीना शुरू हो चुका है, जो आध्यात्मिक उन्नति के लिए श्रेष्ठ समय है। शास्त्रों में माना गया है कि वैशाख में तीर्थ में स्नान करना, पितरों का तर्पण करना तथा दान आदि करने से साधक को अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। वैशाख में तुलसी जी की सेवा का फल अनंत गुना बढ़ जाता है। लेकिन तुलसी पूजन के समय आपको कुछ नियम और सावधानी का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

तुलसी पूजन में ये काम

  1. वैशाख माह में तुलसी जी की विशेष देखभाल करनी चाहिए, इससे न केवल पौधा हरा-भरा रहता है, बल्कि जीवन में खुशहाली आती है।
  2. रोजाना सुबह स्नान आदि के बाद तुलसी जी को जल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।
  3. तुलसी की 3 या फिर 7 बार परिक्रमा करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।
  4. शाम के समय तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।
  5. वैशाख के महीने में तुलसी के ऊपर एक छोटा घड़ा (गलंतिका) बांधें, जिससे बूंद-बूंद पानी गिरता रहे। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

भूलकर भी न करें ये गलतियांअक्सर अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पुण्य की जगह दोष लग सकता है, इसलि इन बातों का जरूर ध्यान रखें

रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित न करें। माना जाता है कि इन दिनों में माता तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

रविवार, एकादशी और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते न तोड़ और न ही तुलसी को स्पर्श करें।

बिना स्नान किए या जूठे हाथों से तुलसी को न छुएं। इससे घर की सुख-समृद्धि पर प्रभाव पड़ सकता है।

तुलसी के गमले के आसपास कभी भी कूड़ा-कचरा या गंदगी जमा न होने दें।
तुलसी के पास कभी न रखें ये चीजें

हिंदू धर्म में तुलसी को एक अत्यंत पवित्र पौधा माना गया है। इसके पास इन चीजों को रखने से आपको वास्तु दोष का भी सामना करना पड़ सकता है –

  1. तुलसी के पास कभी भी जूते-चप्पलों का स्टैंड न बनाएं और न ही तुलसी के पास जूते-चप्पल उतारें।
  2. झाड़ू या कूड़ेदान जैसी चीजों को भी तुलसी के पास रखने से बचें, वरना इससे घर की सकारात्मकता को कम हो सकती है।
  3. तुलसी के आसपास कैक्टस या किसी भी तरह का कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए।
  4. तुलसी के गमले के पास फटे हुए कपड़े या फालतू सामान इकट्ठा न होने दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here