Home छत्तीसगढ़ झाखरपारा मंडल में गूंजा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण के साथ...

झाखरपारा मंडल में गूंजा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

0

राधेश्याम सोनवानी ,गरियाबंद/देवभोग :- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को झाखरपारा मंडल में पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मंडल के अंतर्गत 10 शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं ने 47वें स्थापना दिवस पर सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जिला से नियुक्त झाखरपारा मंडल प्रभारी डॉ मनीष सिन्हा, सह प्रभारी डॉ योगीराज माखन कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जिला से नियुक्त झाखरपारा मंडल प्रभारी डॉ मनीष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और तब से पार्टी निरंतर राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्चा राष्ट्रभक्त बताते हुए उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंडल के सह प्रभारी डॉ योगीराज माखन कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने सभी से गांव, गली और चौराहों पर गोष्ठियां आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की अपील की।

प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी एवं सह प्रभारी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराकर राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति अपने समर्पण का संकल्प पुनः दोहराया।

इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा, शीतला पाण्डे, असलम मेमन, शोभाचन्द्र पात्र, सुमित्रा यादव, जदूराम यादव, पोटी राम यादव, तुलसी राम यादव, सनत कुमार मांझी, योगनीत मांझी, दुबराज यादव, विजय कुमार बीसी एवं ईशा राम पुजारी सहित प्राधिकृत अधिकारी (मंडी), शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष (समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल), विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ज्येष्ठ, श्रेष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here