Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद में भक्ति और साधना का महापर्व: पूज्य माता जी के जन्मोत्सव...

गरियाबंद में भक्ति और साधना का महापर्व: पूज्य माता जी के जन्मोत्सव पर आयोजित होगा विशाल साधक शिविर

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- अध्यात्म और साधना के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखने वाले अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार, जोधपुर के तत्वाधान में आगामी 8 अप्रैल 2026 को गरियाबंद जिला मुख्यालय में एक भव्य और दिव्य साधक शिविर का आयोजन होने जा रहा है।यह विशेष आयोजन सद्गुरु देव परम पूज्य श्री निखिलेश्वरानंद जी की अनन्य शक्ति स्वरूपा, पूज्य शिविर माता जी के पावन जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।यह आयोजन दिनांक: 08 अप्रैल 2026 को कृषि उपज मंडी प्रांगण, गरियाबंद मे अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार भक्ति और ऊर्जा का संगम कृषि उपज मंडी गरियाबंद के विशाल प्रांगण में आयोजित होने वाले इस शिविर में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न जगहों से हजारों साधकों के एक जुट होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य गुरु तत्व का प्रसार और साधकों के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है।

शिविर के मुख्य आकर्षण मे गुरु पूजन एवं वंदना सामूहिक रूप से सद्गुरु देव और माता जी का पावन पूजन संपन्न होगा।दिव्य दीक्षा एवं मंत्र साधना साधकों को विशिष्ट मंत्रों और साधना पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा।भजन एवं सत्संग: गुरु कृपा और माता जी के ममतामयी स्वरूप पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। माता जी के जन्मदिवस को सेवा कार्य और सामूहिक प्रार्थना के रूप में मनाय जाएगा। सद्गुरु की ऊर्जा और माता जी का आशीर्वाद ही एक साधक के जीवन का असली संबल है। गरियाबंद की धरा पर यह आयोजन क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक जागृति लेकर आएगा।”अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और गुरु-भक्तों को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया है, ताकि वे इस दिव्य ऊर्जा का लाभ उठा सकें और अपने जीवन को धन्य बना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here