रोमांस और कॉमेडी का तड़का लेकर फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ट्रेलर में देसी और मॉर्डन लाइफस्टाइल का दिलचस्प टकराव देखने को मिल रहा है.
अविनाश तिवारी का पहलवान अवतार:- फिल्म में अविनाश तिवारी एक पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में उनका देसी अंदाज, अखाड़े की जिंदगी और दमदार व्यक्तित्व साफ झलकता है. उनका रफ-टफ लुक और सादगी भरा स्वभाव दर्शकों को आकर्षित करता है. साथ ही उनके किरदार में एक मासूमियत भी देखने को मिलती है, जो कहानी को भावनात्मक बनाती है.
दो अलग दुनियाओं की टकराहट:- ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश और मेधा की दुनिया बिल्कुल अलग है- एक तरफ देसी परंपराएं, तो दूसरी तरफ मॉर्डन सोच. जब ये दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, तो कहानी में कई मजेदार और दिलचस्प मोड़ आते हैं. यही टकराव फिल्म की सबसे बड़ी खासियत नजर आती है.
फैमिली एंटरटेनर बनने की पूरी तैयारी:- ट्रेलर से साफ है कि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि परिवार, रिश्तों और बदलती सोच की कहानी भी है. फिल्म में हर वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास रखने की कोशिश की गई है



