रायपुर : थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रितिक पसरिचा मूल निवासी दिल्ली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग-अलग थैली में गांजा एवं ओसियन ग्रो गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी रितिक पसरिचा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02.870 किलोग्राम गांजा, 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, बिक्री नगदी रकम 3000/- रूपये, एप्पल कंपनी का एक आई फोन, प्लास्टिक का जीपर पन्नी तथा दो नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू मोबाईलनुमा जुमला कीमती लगभग 3,62,600/- रूपये (तीन लाख बासठ हजार छः सौ रूपये) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 20(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी रितिक पसरिचा ने बताया कि उसने गांजा तथा ओसियन ग्रो गांजा को दिल्ली निवासी अपने एक साथी के साथ मिलकर कुरियर के माध्यम से दिल्ली से रायपुर मंगवाया था। इस संबंध में कुरियर कंपनी से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी – रितिक पसरिचा पिता अश्वनी पसरिचा उम्र 26 साल निवासी मकान नंबर 106ए पॉकेट ए दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी जिला शाहदरा दिल्ली ईस्ट। हाल पता अशोका हाईट्स जे 101 मोवा रायपुर।



