Home छत्तीसगढ़ भाजपा की सरकार आम मध्यम वर्ग को परेशान करने वाली सरकार अब...

भाजपा की सरकार आम मध्यम वर्ग को परेशान करने वाली सरकार अब केवाईसी के नाम च्वाईस सेन्टर मे महिलाओ को लगवा रही लाईन – लक्ष्मी ध्रुव

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे केन्द्र मे हो या राज्य मे जब से सत्ता मे आई है तब से ये गरीब मध्यम वर्ग को परेशान कर रही भाजपा को आम जनता से कोई मतलब नही वो सिर्फ सत्ता मे बने रहने लोक लुभावने वादे करती है और सत्ता पाते ही उन्ही वादो को निभाने पिछे हटती है उनका एक ही मकसद रहता रहता है नये नये नियम बना कर हितग्राहियो को किसी तरह वंचित किया जाये आगे पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सत्ता मे आने आम जनता से लोक लुभावने वादे तो कर देती है मगर उन वादो को पूरा नही करती जब उनकी घोषना धरातल पर आती है तो ऐसे नियम होते है की हितग्राहीयो अपने आप मे ठगा सा महसूस होता है ठीक ऐसा ही महतारी वंदन योजना का सरकार खूब बखान करती है और इसी की आड मे हितग्राहीयो को भी छटनी करने मे लगी है जब उनका वादा था हर महिलाओ को 1000 हजार दिया जायेगा तो जिन महिलाओ को जीविकोपार्जन के लिये पेशन मिलता है.

उन महिलाओ का पेशन ही काट दिया गया उन्हे सिर्फ महतारी वंदन का ही मिल रहा अब जब शासन के निर्देशानुसार जितने पात्र महिलाऐ है उन्हे महतारी वंदन मिल रही मगर अब फिर उन महिलाओ को काट छाट करने केवाईसी करने च्वाईस सेन्टर मे लाईन लगवा रहा जहा चिलचिलाती धूप मे घर की महिलाए काम छोड च्वाईस सेन्टर का लाईन लगा रही आखिर क्यो भाजपा इन महिलाओ को लाईन लगवा रही क्या भाजपा को राज्य की महिलाओ पर भरोसा नही क्या ये महिलाऐ सरकार से फ्रॉड कर महतारी वंदन का लाभ ले रही है आखिर महिलाओ को क्या भाजपा सिर्फ बेवकूफ बनाने का काम कर रही जबकी इन महिलाओ का बकायदा महिला बाल विकास विभाग से सर्वे होने के बाद ही योजना का लाभ मिल रहा है तो फिर बार बार महिलाओ को प्रताडित कर भारतीय जनता पार्टी क्या सिद्ध करना चाहती है या फिर अपने वादे से मुकरने का ये तरीका अपना रही ताकी महिलाओ का नाम मे कटोती की जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here