राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद,,देवभोग,:-झाखरपारा मंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” एक विशाल जनआंदोलन के रूप में उभरकर सामने आया। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व एवं मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा के प्रभावी मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान मुख्य अतिथि चवन लाल बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और गरीब, किसान, महिला व युवाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं।
डॉ. मनीष सिन्हा की सक्रियता और मजबूत नेतृत्व के कारण पूरा अभियान अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा। उनके निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
मुख्य अतिथि चवन लाल बघेल ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्राहण, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और मुख्यमंत्री कौशल विकास मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने बताया कि ग्रामीणों में योजनाओं को लेकर भारी उत्साह है और लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। वहीं डॉ. मनीष सिन्हा ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और गांव की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान अब गांव में ही किया जा रहा है।
सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, जो भविष्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
कार्यक्रम में शीतला पाण्डेय, शोभाचंद पात्र, विनोद कुमार यादव, नियक राम पटेल, दया राम पटेल, दुबराज यादव, खीरसागर बीसी, उपेन्द्र कुमार यादव, अश्विनी कुमार नागेश, शेषमल बीसी, कवल सिंह नागेश, प्रभुलाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, माताएं-बहनें और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
डूमरबाहाल में चला यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि भाजपा गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। खासतौर पर डॉ. मनीष सिन्हा के नेतृत्व ने इस अभियान को नई ऊर्जा दी, वहीं मुख्य अतिथि चवन लाल बघेल के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में जोश और ग्रामीणों में विश्वास को और मजबूत किया।



