Home ज्योतिष भौम प्रदोष व्रत कब है? महादेव की कृपा पाने के लिए नोट...

भौम प्रदोष व्रत कब है? महादेव की कृपा पाने के लिए नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

0

धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन सच्चे मन से संध्याकाल में भगवान शिव और मां पार्वती की साधना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी भय से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

इस व्रत को हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कब किया जाएगा अप्रैल माह का आखिरी प्रदोष व्रत।

प्रदोष व्रत 2026 डेट और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन मंगलवार है, तो इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत- 28 अप्रैल को शाम को 06 बजकर 51 मिनट पर
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन- 29 अप्रैल को रात 07 बजकर 51 मिनट पर

पूजा का समय- शाम को 06 बजकर 54 मिनट से 09 बजकर 04 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 17 मिनट से 05 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 53 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक (29 अप्रैल)

सूर्य और चंद्रमा की स्थितिसूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 53 मिनट तक
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 54 मिनट तक
चंद्रोदय का समय: प्रातः 04 बजकर 04 मिनट तक
चंद्रास्त का समय: प्रातः 04 बजे

इस तरह करें महादेव को प्रसन्न

  1. अगर आप लंबे समय से कर्ज का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल अर्पित करें। इस दौरान सच्चे मन से ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
  2. मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसलिए सफेद चीजों का दान जरूर करें।
  3. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रदोष व्रत के दिन माता पार्वती को लाल चुनरी और सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इसके बाद इन चीजों को किसी सुहागिन महिला को दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here