संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित महावीर बजरंगबली मंदिर के पास लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा रामायण मंडली भवन अब नए स्वरूप में नजर आएगा। इस भवन के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद वार्ड में खुशी की लहर है।वार्ड पार्षद शंकरदेव की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा लगभग ₹6 लाख की लागत से नए मंडली भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसी के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी खास बात यह रही कि वार्ड में निवासरत 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती सुमिरीत बाई सोम के हाथों विधिवत भूमिपूजन कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग माता ने स्वयं कुदारी ,फावड़ा उठाकर भूमि पूजन किया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।
वार्ड क्रमांक 14, जिसे पुरानी बस्ती नगरी के नाम से जाना जाता है, के निवासियों ने इस स्वीकृति पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा एवं वार्ड पार्षद शंकरदेव लोकनवाड़ी भाग के सभापति अश्विनी निषाद के प्रति आभार व्यक्त किया।
नए मंडली भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को रामायण पाठ, सामाजिक बैठकें, एवं सुख-दुख के पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे न केवल सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वार्ड में सामुदायिक एकता भी मजबूत होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में कमल डागा पार्षद नरेश पटेल अंबिका ध्रुव चेलेश्वरी साहू श्रीमती सुमरीत सोम , रचना कश्यप, दुलेश्वरी यादव , देवंती शंभू , अनीता सोम , जागेश्वरी कश्यप , राजेश्वरी सोम , श्री गोपीचंद यादव, मनोज नाग, दीपक चीइंदा नीलू यादव , शंभू आदि उपस्थित थे।



