Home छत्तीसगढ़ बचेली में ब्लू बर्ड्स टैलेंट शो के 25 साल पूरे, हॉकी ग्राउंड...

बचेली में ब्लू बर्ड्स टैलेंट शो के 25 साल पूरे, हॉकी ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब

0

श्रवणबाधित बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल, एबी ग्रुप ने मारी बाजी

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा बचेली: क्षेत्र का लोकप्रिय सांस्कृतिक मंच ब्लू बर्ड्स टैलेंट शो अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया। इस मौके पर 25 तारीख को हॉकी ग्राउंड में भव्य आयोजन हुआ। Dance India Dance फेम मंगेश मोंडल सेलिब्रिटी गेस्ट, होस्ट और जज के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई। जेडी मिक्स, एबी ग्रुप, दिवा डांसर, डांस हाउस समेत कई टीमों ने प्रस्तुति दी। सबसे भावुक पल नरेश सर की टीम के श्रवणबाधित बच्चों की परफॉर्मेंस रही, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा और नकद पुरस्कार भी दिए।

संजय सरकार, मधुनाथ ध्रुव और रैपर रिया भास्कर ने गायन से समां बांधा। ब्लू बर्ड्स टीम ने जितेंद्र चौधरी के साथ दमदार डांस किया। सौम्या सुप्रीम स्टाइल शो स्टॉपर बनीं। दिवंगत फाउंडर मेंबर्स को श्रद्धांजलि दी गई।

रियल हीरो ऑफ द ईयर: अमित मिश्रा (वन्यजीव संरक्षण), लितीका (कैंसर पीड़ितों के लिए बाल दान), कैलाश सिंह (KBC प्रतिभागी)। सुशीला भास्कर, संजय सरकार, मधुनाथ ध्रुव और एस भारती ग्रुप को “प्राइड ऑफ द इवेंट” अवार्ड मिला।

परिणाम: प्रथम- एबी ग्रुप ₹30,000, द्वितीय- डांस हाउस जगदलपुर ₹20,000, तृतीय- एस भारती ग्रुप म्यूजिक सिस्टम। नीले कपड़े पहनकर आए दर्शकों को भी उपहार मिले।

मंगेश मोंडल ने कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं, सही मंच की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को बॉलीवुड तक ले जाने में मदद का भरोसा दिया। आयोजक जितेंद्र चौधरी की सराहना हुई। यह आयोजन बचेली की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here