Home छत्तीसगढ़ जबलपुर से रायपुर आ रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 15...

जबलपुर से रायपुर आ रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

0

 कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।

इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे।

यह घटना पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here