Home छत्तीसगढ़ पत्नी के गले पर हसिया से वार : आरोपी पति 24 घंटे...

पत्नी के गले पर हसिया से वार : आरोपी पति 24 घंटे में गिरफ्तार

0

एस एच अज़हर अमन पथ दन्तेवाड़ा  : दन्तेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोलासनार मांझीपारा में 2 मई 2026 को शाम करीब 5 बजे आपसी विवाद के दौरान लक्ष्मण भास्कर (45 वर्ष) ने अपनी पत्नी सुखमति भास्कर के गले पर हसिया नुमा धारदार कटरी से गंभीर वार कर दिया। घायल महिला को परिजनों ने तुरंत बचेली अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रार्थी अजय कुमार भास्कर की रिपोर्ट पर कुआकोंडा पुलिस ने धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन और एसडीओपी आकांक्षा सिंग ठाकुर के मार्गदर्शन में टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर आरोपी लक्ष्मण भास्कर को 3 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल दन्तेवाड़ा भेज दिया गया है।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी: निरीक्षक अर्जुन पटेल, उपनिरीक्षक खम्मन सिंह कोर्राम, प्रधान आरक्षक भारत नेताम समेत अन्य पुलिसकर्मी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here