प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सुनीता विनोद सारथी को “अमरनाथ साव स्मृति समाज सेवी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार) ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामलाल निराला (प्राचार्य, शासकीय जेपी वर्मा वाणिज्य महाविद्यालय) एवं श्री शिव प्रताप साव (समाजसेवी) उपस्थित रहे।
समारोह में अनिरुद्ध सिंह परिहार, अवनीश साव, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. बजरंगबली शर्मा, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी एवं रमेश गुप्ता समेत शहर के प्रबुद्धजन, साहित्यकार, पत्रकार एवं नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान साहित्य, समाजसेवा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने समाज में सकारात्मक योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।



