पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत का उत्साह छत्तीसगढ़ के खरोरा में भी देखने को मिला. इस विजय से उत्साहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नगरवासियों ने नगर के प्रमुख स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एकत्रित होकर जमकर खुशियां मनाई.
विजय उत्सव की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे चौक को गुंजायमान कर दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की.

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा, यह जीत हर उस कार्यकर्ता की जीत हैं जिसने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया है. उन्होंने इस सफलता के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई प्रेषित की.
इस विजय उत्सव में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, डा. अमीन खान, तोरण ठाकुर, सुरज सोनी, विकास ठाकुर, पंचराम यादव, सीटू भाटिया, पूर्णेंद्र पाध्याय, जयप्रकाश वर्मा, तमेशु मरकाम, सुनील नायक, दिलराज छाबड़ा, भरत पंसारी, दीपक धनकर, परस नायक, गोलू वर्मा और कुंदन वर्मा उपस्थित रहे.बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने इस जीत को विकास और राष्ट्रवाद की जीत बताया. साथ ही नगर के मीडिया प्रेस के साथी भी इस आयोजन में उपस्थित रहे.



