Home आस्था 25 या 26 मई गंगा दशहरा पर कब करें स्नान-दान,जानिए सही तिथि,...

25 या 26 मई गंगा दशहरा पर कब करें स्नान-दान,जानिए सही तिथि, शुभ योग और महत्व…

0

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि बहुत ही खास होती है, इस दिन गंगा दशहरा का पर्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्गलोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. इस खास अवसर पर गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है. गंगा दशहरा के दिन श्रद्धा भाव से स्नान और दान करने पर दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस वर्ष गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा.

हस्त नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा:- गंगा दशहरा का पावन पर्व 26 मई दिन मंगलवार को हस्त नक्षत्र में मनाया जाएगा. यह उत्सव मुख्य रूप से गंगा स्नान और मां गंगा की आराधना को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान करने और मां गंगा से प्रार्थना करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है. गंगा स्नान के बाद दीपक जलाकर उसे गंगा नदी में प्रवाहित करने का विशेष महत्व बताया गया है, इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व अधिकमास में पड़ रहा है, इसलिए इसका पुण्यफल और भी अधिक माना जा रहा है.

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2026:- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03 बजकर 36 मिनट से 04 बजकर 18 मिनट तक अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक

हस्त नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा:- गंगा दशहरा का पावन पर्व 26 मई दिन मंगलवार को हस्त नक्षत्र में मनाया जाएगा. यह उत्सव मुख्य रूप से गंगा स्नान और मां गंगा की आराधना को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान करने और मां गंगा से प्रार्थना करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है. गंगा स्नान के बाद दीपक जलाकर उसे गंगा नदी में प्रवाहित करने का विशेष महत्व बताया गया है, इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व अधिकमास में पड़ रहा है, इसलिए इसका पुण्यफल और भी अधिक माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here