Home छत्तीसगढ़ तुमगांव में विकास को लेकर सक्रिय हुए जनप्रतिनिधि, विधायक से जल्द काम...

तुमगांव में विकास को लेकर सक्रिय हुए जनप्रतिनिधि, विधायक से जल्द काम शुरू कराने की मांग

0

महासमुंद : नगर पंचायत तुमगांव में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर भाजपा नेताओं, पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को मांग पत्र सौंपकर बहुप्रतीक्षित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। सौंपे गए मांग पत्र में नगर की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी शीतला मंदिर प्रांगण में भवन निर्माण व स्टोरेज रूम निर्माण, मंदिर परिसर में नया ट्रांसफार्मर लगाने, वार्ड 8 में बोर खनन, वार्ड-10 में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने सहित नगर के लिए भव्य प्रवेश द्वार और गौरवपथ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उक्त सभी कार्य लंबे समय से नगरवासियों की प्रमुख आवश्यकता रहे हैं, जिनके पूर्ण होने से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ कार्य कर रही है और आने वाले समय में तुमगांव नगर पंचायत में व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने सभी मांगों को तय समय सीमा में पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, भाजपा कार्यकर्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here