Home छत्तीसगढ़ सीएसईबी कॉलोनी में अंधेरे की समस्या खत्म, नई स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ

सीएसईबी कॉलोनी में अंधेरे की समस्या खत्म, नई स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा  : किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने वार्ड क्रमांक 18 स्थित सीएसईबी कॉलोनी में नवीन स्ट्रीट लाइट कार्य का शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के साथ लाइटें जलाए जाने पर स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल छा गया।लंबे समय से कॉलोनी में अंधेरे के कारण शाम ढलते ही लोगों, खासकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों की बार-बार की गई मांग पर अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह एवं वार्ड पार्षद अनिल मरकाम की पहल पर यह कार्य शुरू किया गया।

अध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।वार्ड पार्षद अनिल मरकाम ने भी इस कार्य से क्षेत्र में रात के समय सुरक्षित आवागमन संभव होने की बात कही।कार्यक्रम में पार्षद राजकुमार सोनी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here