बिजुरी अनुपपुर मध्यप्रदेश : वरिष्ठ कार्यालय द्वारा किसी भी गंभीर अपराध पर त्वरित व सार्थक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 15/05/2026 को अंधी दोहरी हत्या के मामले में घटना की सूचना होने के 06 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान की तथा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मामले का खुलासा किया गया है ।घटना विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 15/05/2026 को समय लगभग 7.00 बजे भालुगुडार बिजुरी से डायल 112 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की हत्या हो गई है सूचना पर थाना बिजुरी पुलिस मौके पर पहूंची मौक पर सूचना की तस्दीक की गई जो इस तथ्य का खुलासा हुआ कि उक्त स्थान पर सुरेन्द्र सोनी पिता नरेश सोनी उम्र 35 वर्ष एवं लल्ली बाई पति स्व. सुरेश सिंह उम्र 48 वर्ष दोनो निवासी भालुगुडार बिजुरी की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घातक हथियार से गंभीर चोट पहूंचाकर की गई है मौके का निरीक्षण करने पर मृतक सुरेन्द्र सोनी के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए तथा मृतिका लल्ली बाई गोंड के चेहरे में गंभीर चोट के निशान मिले इस प्रकार अंधी दोहरी हत्या का मामला पाया जाने पर तत्काल मौके पर एफआईआर लेकर विवेचना प्रारंभ की गई ।
घटना के सबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया जिन्होने तत्काल विशेष टीम बनाकर आरोपी की पता तलास हेतु निर्देशित किया तथा मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु एफएसएल टीम, डॉग स्कॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को घटना स्थल पर रवाना किया गया । तथा मौके पर स्वयं उपस्थित होकर अनुसंधान कार्य को निर्देशित किया जिस कारण बिजुरी पुलिस द्वारा 06 घंटे के अन्दर अंधी दोहरी हत्या का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया जिससे हिकमत अमली से पूछताछ पर इस तथ्य का खुलासा हुआ कि आरोपी सुनील सिह मार्को उर्फ नानकुनू पिता स्व सुंदर सिह मार्को निवासी अमनचौक भालूमाङा का अपने भाई के ससुराल वार्ड क्र. 07 भालुगुडार बिजुरी में मृतिका लल्ली बाई गोंड के यहां यह कर बिजुरी में बनी मजदूरी का काम पिछले 10-15 दिनो से कर रहा था मृतिका लल्ली बाई गोंड का पडोस के सुरेन्द्र सोनी से प्रेम संबंध था जो आरोपी सुनील को पंसन्द नही था जिस कारण से उसने पूर्व में मृतक सुरेन्द्र को मृतिका के घर किसी भी समय आने जाने से मना किया था जिस पर सुरेन्द्र के द्वारा उसे देख लेने की धमकी दी गई थी जिस कारण आरोपी मृतक से रंजिश रखने लगा तथा उसकी हत्या की साजिस करने लगा दिनांक 14/05/2026 को रात्री करीब 11.00-11.30 बजे मृतक अपनी प्रेंमिका लल्ली बाई से मिलने उसके घऱ आया था उस समय आरोपी बाहर आंगन में सो रहा था मृतक और मृतिका को रात्री के समय अकेला पा कर आरोपी के द्वारा उन्हे हत्या करने की योजना बनाई गई और मृतक सुरेन्द्र पर जानलेवा हमला किया गया जो अपने बचाव में भागा जिसे आरोपी ने घटना स्थल हीरालाल पनिका के बाउण्ड्री वाल के पास पकड लिया और कुल्हाडी के पासा से उसके सिर पर कई बार जानलेवा वार करके उसकी हत्या कर दी । तथा घटना की चश्मदीद साक्षी उसकी भाभी की मां लल्ली बाई गोंड की भी कुल्हाडी के पासा व हाथ मुक्का से मारकर हत्या कर दी गई व घटना स्थल लल्ली बाई गोंड के घऱ की परछी से मृतिका का शव उठाकर घर के अन्दर कमरे में रख दिया परछी में मृतिका के खून के निशान को गोबर से लीप दिया गया तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी व घटना के समय पहने हुए कपडे छुपाकर रखना बताया इस प्रकार आरोपी के द्वारा दोहरी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया व हत्या के साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास किया गया ।
प्रकरण के आरोपी ने पूछताछ पर अपना जुर्म कबूल किया गया तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को छुपाकर रखने की जानकारी दी गई जिसे उसके बताए गए स्थान से बरामद किया गया व विधिवत जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । यह तथ्य उल्लेखनीय है कि आरोपी हिंसक प्रवृति का है उसके द्वारा पूर्व में भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट व प्रताडना की गई है जिससे प्रताडित होकर उसकी पत्नी के द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना भालुमाडा में दहेज मृत्यु का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था तथा आरोपी दो वर्ष जिला जेल अनूपुपर में निरुद्ध था ।
वरिष्ठ अधिकारियों के सक्रिय नेतृत्व से बिजुरी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी सुनील सिंह मार्को को 06 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जाता है।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिंह , सउनि कमलेश तिवारी , सउनि उदय प्रजापति , सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, सउनि प्रभाकर पटेल , सउनि विपिन बिहारी राय, प्र.आर. बसन्त कोल, सतीष मिश्रा, आर लक्ष्मण डांगी , विश्वजीत मिश्रा, रवि सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, करमजीत सिंह, मनोज उपाध्याय, म.आर. संगम तोमर की उल्लेखनीय भूमिका रही ।



