Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 52 लीटर...

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 52 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत समस्त थाना प्रभारी को गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारीअपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबीर को सक्रिय किए थे। जो दिनांक 17/05/2026 को थाना देवभोग पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, पेट्रोलिंग एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब एवं उड़ीसा निर्मित महुआ शराब पाउच जप्त किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में 52 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किन्तु आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना देवभोग में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी परदेशी यादव पिता छगन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी – ग्राम गोहरापदर, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

मोनू उर्फ नीलकंठन उर्फ मिल्केन द्रोरा पिता भागीरथी द्रोरा उम्र 32 वर्ष निवासी – ग्राम गोहरापदर, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

मोहन सोनी पिता – चंदूर सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी – ग्राम बजाड़ी, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

जप्त सामग्री 50 लीटर कच्ची महुआ शराब 10 नग उड़ीसा निर्मित महुआ पाउच शराब (कुल 02 लीटर) कुल कीमत – ₹5200/- उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना देवभोग पुलिस टीम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here