Home देश CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो से सफर किया, PM मोदी की ईंधन...

CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो से सफर किया, PM मोदी की ईंधन बचत की अपील का दिख रहा असर

0

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने देश से ईंधन बचत की अपील की थी, जिसका असर राजनेताओं के बीच भी दिखाई दे रहा है। कई सीएम और मंत्रियों ने अपना काफिला छोटा किया है, वहीं आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मेट्रो से सफर किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

प्रवेश वर्मा का सामने आया बयान

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “आज हम ही नहीं बल्कि दिल्ली सरकार के सभी अधिकारी और सचिवालय के कर्मचारी भी मेट्रो से आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जो अपील की है, उसे फॉलो करने की कोशिश पहले दिल्ली सरकार के लोग कर रहे हैं।

आशीष सूद का भी सामने आया बयान

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने बताया, “मैं आज अपने घर से एक स्कूल के कार्यक्रम में मेट्रो से गया। उसके बाद सचिवालय के लिए भी मेट्रो से आया और अपने घर भी वापस मेट्रो का इस्तेमाल करके ही जाऊंगा। देश में कोई ईंधन का संकट नहीं है लेकिन देश को मजबूत बनाने के लिए हमें अपना कॉन्ट्रिब्यूशन देना होगा। विपक्ष हमारी तारीफ तो करेगा नहीं और उससे हमें फर्क भी नहीं पड़ता वह बेरोजगार है कुछ भी कह सकते हैं।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here