Home छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ में गैस पाइपलाइन कार्य बना हादसों का कारण,खुले गड्ढे में गिरी...

मनेंद्रगढ़ में गैस पाइपलाइन कार्य बना हादसों का कारण,खुले गड्ढे में गिरी गाय, बाल-बाल बची जान

0

सुरेश मिनोचा मनेंद्रगढ़ एमसीबी :  जिला अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में बुधवार शाम लगभग 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिजली ऑफिस के पास बीपीसीएल कंपनी द्वारा घर-घर गैस पाइपलाइन कनेक्शन पहुंचाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक गाय गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद महिला और पुरुषों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद गाय को गड्ढे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ घंटे और देर हो जाती तो गाय की जान भी जा सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस पाइपलाइन परियोजना में कार्य कर रहे ठेकेदारों द्वारा कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदकर बिना सुरक्षा व्यवस्था के छोड़ दिए गए हैं। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में आम नागरिकों, बच्चों और मवेशियों की जान लगातार खतरे में बनी हुई है।स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि बीपीसीएल परियोजना में कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। इसी अव्यवस्था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कुछ महीनों पहले परियोजना का कार्य अस्थायी रूप से स्थगित भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा शहर में खोदे गए सभी गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

“आज गाय गिरी है, कल कोई बच्चा या इंसान भी शिकार हो सकता है”
घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन यदि समय रहते नहीं चेता तो कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here