Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट तेज, दीपक बैज बोले– TS बाबा दिल्ली...

कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट तेज, दीपक बैज बोले– TS बाबा दिल्ली जाएं, युवाओं को मिले जिम्मेदारी

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चा के बीच PCC चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को दिल्ली जाने की सलाह देते हुए कहा कि टीएस बाबा की दिल्ली में मजबूत पकड़ है। उन्हें यहां युवाओं को मौका देना चाहिए।

रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली बिल भी महंगा कर दिया गया है। बिजली होने के बावजूद प्रदेश की जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जो सरकार का जनता के साथ विश्वासघात है।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करेगी और सरकार से यह फैसला वापस लेने की मांग करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

मंत्रिमंडल बदलाव पर सरकार को घेरा

मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव की चर्चाओं पर दीपक बैज ने कहा कि सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री को पता चल चुका है कि सरकार के सभी मंत्री फेल हो गए हैं। मंत्री उनके नियंत्रण में नहीं हैं और लूट-खसोट में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितने मंत्री बदल ले, लेकिन आने वाले समय में जनता सरकार ही बदल देगी।

केदार कश्यप के बयान पर पलटवार

भाजपा नेता केदार कश्यप ने कांग्रेस को नक्सलवाद की B पार्टी बताया है। इस पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि नक्सलवाद का दंश कांग्रेस और बस्तर के लोगों ने झेला है। केदार कश्यप की सरकार के दौरान ही उनके भाई की हत्या हुई थी। कांग्रेस ने भी में अपने कई नेताओं को खोया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here