Home क्रिकेट IPL 2026 में गदर मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं कहना...

IPL 2026 में गदर मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं कहना चाहिए ‘अगला सचिन’? RCB के कोच ने दी चेतावनी

0

 IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से गदर मचाया हुआ है। उन्होंने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 550 से अधिक रन बना लिए हैं। वैभव के इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। फैंस चाहते हैं कि अब वैभव को इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का मौका मिला। इस बीच क्रिकेट पंडित और फैंस लगातार वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते रहते हैं, लेकिन पूर्व क्रिकेटर और RCB के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक का मानना है कि किसी को भी अभी वैभव की तुलना सचिन से नहीं करनी चाहिए।

वैभव और सचिन की तुलना पर क्या बोले दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्वेस्ट टॉक पॉडकास्ट के आने वाले एपिसोड में कहा कि वैभव जो कर रहे हैं वह बहुत खास है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोग उन्हें अगला सचिन कहें क्योंकि वह सिर्फ 15 साल के हैं और जो कर रहे हैं वह कर रहे हैं। मुझे लगता है कि सचिन ने जो किया वह बहुत बढ़िया था। वैभव के लिए आने वाले दिनों में चैलेंज बिल्कुल अलग होंगे। सचिन के चैलेंज मैदान पर जितने होते, उतने ही मैदान के बाहर भी होते, लेकिन वैभव के चैलेंज निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज्यादा होंगे, क्योंकि उनके पास बहुत सारे क्रिकेटिंग स्किल्स हैं, जो खेल के बाहर आने वाली हर चीज से निपट सकते हैं।

आईपीएल 2026 में कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं। 13 मैचों की 13 पारियों में वैभव ने अब तक 237 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं। फिलहाल वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पांच बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं। वह अकेले अपने दम पर राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान का अगला मैच 24 मई को मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच को जीतकर राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी।

आईपीएल में बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक ने की बात

दिनेश कार्तिक ने बताया कि 2008 में शुरू होने के बाद से आईपीएल में काफी बदलाव आए हैं। यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली लीग है, जो लोगों को एक बेहतर लाइफस्टाइल दे रही है। अब क्रिकेट खेलने का फैसला करने वाले किसी भी युवा लड़के या लड़की के लिए आईपीएल एक बेहतरीन करियर विकल्प बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here