अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम चर्चा हुई। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अन्य अधिकारी भी इस मीटिंग में शामिल हुए। पीएम मोदी ने मार्को रूबियो के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए बताया कि भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सेक्रेटरी ऑफ स्टेट, मिस्टर मार्को रुबियो का स्वागत करके खुशी हुई। हमने इंडिया-यूएस कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही तरक्की और रीजनल और ग्लोबल शांति और सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इंडिया और यूनाइटेड स्टेट्स दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”
सर्जियो गोर ने एक्स पर दी जानकारी
इस मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए भारत में अमेरिकी एम्बेसडर सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, “हमने सिक्योरिटी, ट्रेड और जरूरी टेक्नोलॉजी में अमेरिका-इंडिया को ऑपरेशन को गहरा करने के तरीकों पर एक अच्छी बातचीत की। ये ऐसे एरिया हैं, जो हमारे दोनों देशों को मजबूत करते हैं और एक फ्री और ओपन इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाते हैं। इंडिया, यूनाइटेड स्टेट्स का एक जरूरी पार्टनर है।”
कोलकाता में मटर टेरेसा को दी श्रद्धांजलि
मार्को रूबियो की इस यात्रा की शुरुआत कोलकाता से हुई, जहां पर वह Mother Teresa House Of The Missionaries of Charity भी गए। उन्होंने यहां मदर टेरेसा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी यात्रा को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई थी। साथ ही, Victoria Memorial के आसपास भी रूबियो के दौरे के मद्देनजर भारी सुरक्षा बलों को तैनाती किया गया। रूबियो के साथ अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।
मार्को रूबियो का पहला भारत दौरा
मार्को रूबियो ने पहली बार भारत आए हैं। वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। 4 दिनों के इस अहम दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोलकाता में रूबियो का जबरदस्त स्वागत किया गया। इस दौरान उनकी सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई। उनकी विजिट को लेकर कोलकाता की कई प्रमुख जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। इसके बाद वह नई दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय पीएम को व्हाइट हाउस जाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का निमंत्रण दिया और कई अहम मुद्दों पर बात की।
मजबूत हो रहे भारत और अमेरिका के रिश्ते
गौरतलब है कि भारत-अमेरिका के रिश्ते पिछले कुछ साल में लगातार मजबूती की तरफ बढ़े हैं। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत रणनीति जैसे क्षेत्रों में भारत और अमेरिका, दोनों तेजी से साझेदारी को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में मार्को रूबियो की यह यात्रा आने वाले वक्त में भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने वाली हो सकती है।



