Home मनोरंजन डायरेक्टर ने किया कन्फर्म,मिर्जापुर’ के बाद अब ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ भी बनेगी फिल्म….

डायरेक्टर ने किया कन्फर्म,मिर्जापुर’ के बाद अब ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ भी बनेगी फिल्म….

0

ओटीटी पर धूम मचाने के बाद अब ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सिनेमाघरों में बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है. जी हां, ‘मिर्जापुर’ के बाद अब रणदीप हुड्डा की इस सुपरहिट वेब सीरीज को भी एक बड़ी फिल्म में बदला जा रहा है. सीरीज के डायरेक्टर नीरज पाठक इस बात की पुष्टि की है कि वह इसका तीसरा सीजन बनाने के बजाय इसे बड़े पर्दे पर थिएटर एक्सपीरियंस के रूप में पेश करेंगे. इस फैसले के बाद फैंस के बीच रणदीप हुड्डा को एक बार फिर पुलिस अफसर के दमदार अवतार में देखने का क्रेज और बढ़ गया है.

फिल्म बनाने का फैसला क्यों लिया गया:- इस सीरीज में एक्टर रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है. डायरेक्टर नीरज पाठक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि लोगों ने इस सीरीज के दोनों सीजन को बहुत ज्यादा प्यार दिया है. उन्होंने कहा, “असली पुलिस अफसर अविनाश मिश्रा की कहानी बहुत बड़ी है और हमारे हीरो रणदीप हुड्डा भी बहुत बड़े स्टार हैं. इसलिए हमें लगा कि इस कहानी को टीवी या मोबाइल की छोटी स्क्रीन के बजाय, सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर दिखाना ज्यादा सही रहेगा.”

तीन अलग-अलग कहानियों पर चल रहा है काम:- यह सीरीज उत्तर प्रदेश के एक बहुत जांबाज पुलिस अफसर अविनाश मिश्रा के असली जीवन और उनके एनकाउंटर्स पर आधारित है. डायरेक्टर ने बताया कि अविनाश जी ने पुलिस में रहते हुए बहुत से बड़े-बडे अपराधियों का खात्मा किया है, इसलिए उनके पास सुनाने के लिए कई खतरनाक और सच्ची कहानियां हैं. फिलहाल, फिल्म की टीम एक साथ तीन अलग-अलग कहानियों पर काम कर रही है. अगले दो हफ्तों में वो तय कर लेंगे कि फिल्म किस कहानी पर बनेगी.

उत्तर प्रदेश में ही होगी फिल्म की शूटिंग:- सीरीज की तरह इस फिल्म की कहानी भी उत्तर प्रदेश से जुड़ी रहेगी. डायरेक्टर ने बताया कि जैसे ही फिल्म की कहानी फाइनल हो जाएगी, वो इसकी शूटिंग के लिए एक बार फिर यूपी के लखनऊ और अयोध्या जैसी जगहों पर जाएंगे. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ सीरीज के कुछ पुराने कलाकार तो दिखेंगे ही, साथ ही कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here