कोतमा भालुमाडा़ :दिनांक 02.06.2026 को सूचना प्राप्त हुई की पोखरी डैम ओसीएम छोहरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है जिसकी तस्दीक की गई तो ग्राम छोहरी निवासी सनि उर्फ मोटू सहीस पिता रंजू सहीस उम्र 18 वर्ष का शव छत विछत हालत में कमर में रस्सी से रेत भरी बोरी बधी हुई पानी में उतराता हुआ दिखा जिसे पानी से बाहर निकलवा कर, मृतक के पिता रंजू सहीस पिता संतराम सहीस निवासी ग्राम छोहरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
हत्या जैसे गंभीर जाघन्य अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में चार नफर आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया जो बताये की आरोपी की सगी भांजी एवं मोहल्ले का मृतक सनि सहीस का पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी लड़की के मामा व घर वालों को पता चलने पर सनि सहीस को कई बार समझाया गया लेकिन सनि सहीस नही माना जिस कारण लड़की के मामा ने दिनांक 29.05.2026 को अपने एक साथी व चचेरे भाई एवं पड़ोसी चारो लोग आपस में सनि सहीस की हत्या करने की योजना बनाकर दिनांक 29.05.2026 को रात्रि 08.30 बजे मोटर सायकल से सनि सहीस को बैठाकर ग्राम छोहरी के बड़ी पुलिया के पास ले गये और सनि सहीस का रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दिये और मृतक के शव को छिपाने के उद्देश्य से मोटर सायकल में लाद कर ओसीएम के पोखरी डैम में ले जाकर फेंक दिये थे । घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मृतक का मोबाईल व दस्तावेज व हत्या में प्रयुक्त रस्सी को जप्त किया गया चारो आरोपीगणों को दिनांक 03.06.2026 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
अहम भूमिका – थाना प्रभारी भालूमाडा निरी. उमेश उपाध्याय उप निरी. डी.एस. बागरी, स.उ.नि. चन्द्रहास बांधेकर, स.उ.नि. कमलेश शुक्ला, प्र.आर. 118 ईश्वर यादव, प्र.आर. 57 कृपाल सिंह, आर. 224 चक्रधर तिवारी, आर. 294 देवेन्द्र तिवारी, आर. 477 प्रदीप यादव, चा.आर. 575 दिनेश किराडे म.आर. 579 ज्योति मालवीय एवं साईबर सेल प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार, आर. पंकज मिश्रा की रही ।



