Home छत्तीसगढ़ चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट ,धारदार...

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट ,धारदार हथियार से किया वार,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0

एमसीबी/नागपुर : हाइवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनवर्षा में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई जहां पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोनवर्षा निवासी भगवती (40 वर्ष) रात के समय अपने घर में खाट पर सो रही थी। इसी दौरान उसके पति पूरनचंद पिता कमला गोंड उम्र 40 वर्ष ने अचानक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में भगवती गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पूरनचंद अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होने की जानकारी मिली है। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार संदेह के चलते ही आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।इस संबंध में नागपुर चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेषनारायण सिंह ने बताया की मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here