Home छत्तीसगढ़ स्वच्छ गाँव: सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता...

स्वच्छ गाँव: सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

0

एमसीबी: विश्व पर्यावरण दिवस एवं “स्वच्छ गाँव-सुरक्षित जलवायु अभियान” के अंतर्गत विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत चैनपुर क्लस्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा आंगनबाड़ी परिसरों को स्वच्छ एवं हरित बनाने के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पर्यवेक्षक श्रीमती शिल्पा अग्रहरि ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने केंद्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के स्वस्थ एवं सकारात्मक विकास के लिए आवश्यक हैं तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनती है।

इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठक के माध्यम से स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here