Home देश TMC में घमासान: काकोली घोष के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5...

TMC में घमासान: काकोली घोष के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी की

0

पश्चिम बंगाल की TMC में फूट की वजह से दोनों गुटों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। इस बीच, बारासात की सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। साथ ही, इन नेताओं से अपने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने आरोपों से किया इनकार

डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार बोले कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने कभी भी बारासात विधानसभा सीट से MLA का टिकट नहीं मांगा। इस तरह के दावे झूठे हैं। मैं सोनाली गुहा की उन टिप्पणियों का भी खंडन करता हूं जिनमें कहा गया है कि मैं, मेरा भाई और मेरी मां बारासात की सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार, नियमित रूप से शराब पीते हैं। ये आरोप बेबुनियाद हैं।

मेरी वकील पूजा शुक्ला ने ममता बनर्जी, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा को भेजे जाने के लिए एक कानूनी नोटिस तैयार कर लिया है, जिस पर मैंने साइन किए हैं। यह लीगल नोटिस आगामी सोमवार को उन्हें भेज दिया जाएगा: डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार

डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने की माफी मांगने की डिमांड

डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने आगे कहा कि मैंने उन सभी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और इन बयानों को वापस लेने की डिमांड की है। अगर इसका कोई उचित जवाब नहीं मिलता है, तो मैं कानूनी रास्ते को अपनाऊंगा, जिसमें मानहानि का केस भी शामिल है।

सत्ता जाने के बाद TMC में आई दरार

गौरलतब है कि पश्चिम बंगाल की सत्ता ममता बनर्जी के हाथ से जाने के बाद TMC पार्टी में बड़ी फूट नजर आई है। TMC के 60 से ज्यादा विधायक और करीब 20 सांसद पार्टी नेतृत्व से दूरी बना चुके हैं। विद्रोह करने वाले सांसदों में बारासात की सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार का नाम भी शामिल है। इस खींचतान के बीच सोनाली गुहा समेत ममता बनर्जी गुट के नेताओं की तरफ से डॉ. काकोली घोष और उनके बेटे के खिलाफ बयानबाजी हुई और इसका जवाब अब लीगल नोटिस के रूप में देने की तैयारी में डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here