Home देश थाना रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी सफलता 07 स्थाई वारंट...

थाना रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी सफलता 07 स्थाई वारंट तामील कर वारंटियों को किया गिरफ्तार

0

रामनगर अनुपपुर : पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13 जून 2026 की रात्रि में थाना रामनगर क्षेत्रांतर्गत व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान थाना रामनगर पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी लंबित स्थाई वारंटों की तामील हेतु विशेष कार्यवाही करते हुए कुल 07 स्थाई वारंट तामील किए गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर लंबे समय से न्यायालय में लंबित प्रकरणों के वारंटियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी विजेंद्र मिश्र पिता स्वर्गीय रामनारायण मिश्रा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सी-सेक्टर के विरुद्ध लंबित दो स्थाई वारंटों की तामील की गई। इसी प्रकार आरोपी राजा उर्फ रज्जक सेन पिता रामनिहोर सेन, उम्र 28 वर्ष, निवासी सीधी सफाई राजनगर के विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में जारी चार स्थाई वारंटों को तामील किया गया। वहीं आरोपी तेजप्रकाश महरा पिता नारायण दास महरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कटकोना के विरुद्ध लंबित एक स्थाई वारंट की तामील की गई।

थाना रामनगर पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों तथा अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here