Home छत्तीसगढ़ 5 को शौर्य प्रशिक्षण अकादमी का उद्घाटन एवं निःशुल्क भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम

5 को शौर्य प्रशिक्षण अकादमी का उद्घाटन एवं निःशुल्क भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम

0

महासमुंद: देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत शौर्य प्रशिक्षण अकादमी का विधिवत उद्घाटन 05 जुलाई 2026 को किया जाएगा। अकादमी का संचालन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के साथ ही अग्निवीर, एसएससी जीडी, छत्तीसगढ़ पुलिस तथा अन्य सशस्त्र बलों में भर्ती की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से शहीद स्मारक, खरोरा, महासमुंद में संचालित किया जाएगा। अकादमी का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें विभिन्न सुरक्षा बलों एवं सशस्त्र सेनाओं की भर्ती परीक्षाओं में सफलता दिलाना है। अकादमी में युवाओं को भर्ती मानकों के अनुरूप नियमित शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा अन्य आवश्यक अभ्यास कराए जाएंगे। साथ ही लिखित परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुभवी विषय विशेषज्ञों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, समसामयिक घटनाओं तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं
पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण
अनुभवी पूर्व सैनिकों द्वारा मार्गदर्शन, नियमित शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों की कक्षाएं, साप्ताहिक निःशुल्क टेस्ट सीरीज, व्यक्तित्व विकास एवं अनुशासन प्रशिक्षण भर्ती प्रक्रिया एवं दस्तावेज संबंधी परामर्श अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष युवराज चंद्राकर ने बताया कि परिषद का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा एवं अवसर प्रदान करना है, ताकि वे देश की रक्षा एवं सुरक्षा सेवाओं में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून 2026 से ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। क्षेत्र के सभी पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने तथा 5 जुलाई 2026 को आयोजित उद्घाटन समारोह एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है। शौर्य प्रशिक्षण अकादमी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का संचालन करती रहेगी। संपर्क: संवेदना समूह खरोरा के सदस्य मुकेश चंद्राकर 7354000558 युवराज चंद्राकर  अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मो: 8109598417 पूर्व सैनिक (कनक राम निषाद मो: 9621351394 पूर्व सैनिक प्रदीप कुमार चन्द्राकार मो: 9131095498

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here