Home छत्तीसगढ़ अस्पताल में राठी परिवार ने भेंट किया वाटर कूलर,माता-पिता की पुण्य स्मृति...

अस्पताल में राठी परिवार ने भेंट किया वाटर कूलर,माता-पिता की पुण्य स्मृति में लगवाया शुद्ध पेयजल का फिल्टर

0

महासमुंद:खरोरा स्थित शासकीय जिला अस्पताल महासमुंद में ताराचंद, देवीचंद, हेमन्त, भरत राठी ने पिता श्रीमल राठी व माता श्रीमति शांती बाई राठी की पुण्य स्मृति में शुद्ध शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर प्रदान किया गया। वाटर कूलर का उद्घाटन डॉ. बसंत महेश्वरी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट व डॉ. आई. नागेश्वर राव, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर पूजा अर्चना कर किया।

अस्पताल आने वाले मरीजों को लाभ
डॉ. बसंत महेश्वरी ने जिला अस्पताल में वाटर फिल्टर भेंट करने के लिए राठी परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि ओपीडी के बाहर वाटर फिल्टर कूलर लगने से अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा डॉ आई नागेश्वर राव ने इसे पुनीत कार्य के लिए कृतज्ञता जाहीर की

इस अवसर पर डॉ. सचदेवा अस्पताल के चिकित्सकगण, कस्तूर चन्द राठी, ललित राठी, ओमप्रकाश चाण्डक, पारस चाण्डक, अजय राठी और गौरव राठी समेत राठी परिवार के सदस्य एवं अस्पताल के स्टाफ उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here