Home आस्था तिरुपति बालाजी में 1000 श्रद्धालु रोज कर सकेंगे फ्री में दर्शन, लड्डू...

तिरुपति बालाजी में 1000 श्रद्धालु रोज कर सकेंगे फ्री में दर्शन, लड्डू भी मिलेगा निशुल्क…

0

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुमाला मंदिर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है. भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी यानी तिरुपति बालाजी के दर्शन के संबंध में तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम (टीटीडी) ने कहा है कि रोज 1000 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क दर्शन की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए तीन महीने पहले ऑनलाइन टिकट बुक करने की सलाह दी गई है. इससे भगवान के दर्शन बिना किसी परेशानी के संभव हो सकेंगे.टीटीडी की ओर से कहा गया है कि टिकट लेने वालों को 50 रुपये का प्रसाद का लड्डू भी दिया जाएगा. यह स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को तिरुमाला के नम्बी मंदिर में दोपहर 3 बजे विशेष दर्शन कतार के माध्यम से दर्शन की अनुमति दी जाएगी. वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन के संबंध में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार पर विश्वास न करने की सलाह दी गई है. भक्तों को बिचौलियों की बातों में नहीं आना चाहिए.

TTD ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की दी सलाह:- टीटीडी ने श्रद्धालुओं से हेल्पलाइन नंबर 155257 पर कॉल करने को कहा है. चेतावनी दी गई है कि बिचौलियों और दलालों की बातों में न आएं और पैसे न वसूलें, पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. टीटीडी ने बिचौलियों पर विशेष ध्यान दिया है. टीटीडी ने यह भी कहा है कि बुजुर्गों के दर्शन के संबंध में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दुष्प्रचार पूरी तरह से झूठा है और श्रद्धालुओं को इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. टीटीडी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और झूठे दुष्प्रचार पर विश्वास न करें. श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि सटीक जानकारी के लिए केवल टीटीडी की आधिकारिक वेबसाइट www.tirumala.org और https://ttdevastanams.ap.in से ही संपर्क करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here