Home व्यापार लॉन्च हुआ आयुष्मान सारथी चैटबॉट,अब WhatsApp पर मिलेगी आयुष्मान भारत की सुविधा…

लॉन्च हुआ आयुष्मान सारथी चैटबॉट,अब WhatsApp पर मिलेगी आयुष्मान भारत की सुविधा…

0

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने सोमवार को आयुष्मान सारथी नाम से PM-JAY का व्हाट्सऐप चैटबॉट लॉन्च किया. अब आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी सिर्फ WhatsApp के जरिए 24 घंटे, कभी भी और कहीं से भी योजना से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकेंगेसरकार के मुताबिक, अब लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने, जानकारी लेने या शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर या कॉल सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. यह चैटबॉट सीधे PM-JAY सिस्टम से जुड़ा है और रियल टाइम में जानकारी उपलब्ध कराएगा.

कैसे करें इस्तेमाल:- लाभार्थी WhatsApp पर +91 72908 23838 नंबर पर Hi भेजकर या आधिकारिक QR कोड स्कैन करके आयुष्मान सारथी का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सेवा 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी.

क्या है आयुष्मान सारथी चैटबॉट:- आयुष्मान सारथी चैटबॉट केंद्र सरकार की एक नई डिजिटल स्वास्थ्य सेवा है, जिसे National Health Authority और स्वास्थ्य मंत्रालय ने Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana के लाभार्थियों के लिए तैयार किया है. यह एक व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट है, जिसके जरिए लोग आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी और सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को सरकारी अस्पतालों या हेल्प डेस्क के चक्कर कम लगाने पड़ें और मोबाइल पर ही सेवाएं उपलब्ध हो जाएं, खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को दिक्कत न उठाना पड़े

WhatsApp पर मिलेंगी ये सुविधाएं

  • आयुष्मान भारत योजना में पात्रता की जांच
  • आयुष्मान कार्ड बनवाना और डाउनलोड करना ई-केवाईसी दोबारा करना
  • आधार लिंक करना
  • आयुष्मान कार्ड लॉक और अनलॉक करना
  • 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड की जानकारी
  • योजना के वॉलेट बैलेंस और इलाज का रिकॉर्ड देखना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here