Home देश यूपी में 17 अगस्त तक नहीं थमेगी बारिश! मौसम विभाग ने किया...

यूपी में 17 अगस्त तक नहीं थमेगी बारिश! मौसम विभाग ने किया अलर्ट…

0

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 12 अगस्त को जारी सात दिन के लिए मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 13 से 17 अगस्त के बीच यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहने का अनुमान है.

यूपी में 13 अगस्त से बढ़ेगा बारिश का असर:- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की बहुत संभावना है. वहीं पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

13 से 17 अगस्त तक वज्रपात को लेकर चेतावनी:- मौसम संबंधी चेतावनी में 13 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की बहुत संभावना जताई गई है. 14 अगस्त को भी दोनों हिस्सों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है. 15 से 17 अगस्त के बीच दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश की बहुत संभावना जताई गई है. पूर्वी यूपी में 18 अगस्त को भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह:- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना जरूरी है. मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान 12 अगस्त को जारी बुलेटिन पर आधारित है और समय के साथ इसमें बदलाव संभव है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here