Home छत्तीसगढ़ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन में शामिल हुए डॉ. रामप्रताप

रुद्राभिषेक व हवन-पूजन में शामिल हुए डॉ. रामप्रताप

0

महासमुंद :विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में मंगलवार को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यालय आगमन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। पुरोहितों ने हवन-पूजन संपन्न कराया। डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि महादेव देवों के देव हैं और श्रावण मास में उनकी आराधना का विशेष महत्व है।

भगवान शिव की भक्ति और आराधना से मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं उनके परिवार को इस पवित्र एवं धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दीं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि ‘महादेव की सेवा में ही जीवन का सार छुपा हुआ है। हम तो केवल माध्यम हैं, करने वाले तो स्वयं महादेव हैं।’ उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। पूजन के पश्चात डॉ. रामप्रताप सिंह एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्द्रपूर्ण चर्चा भी हुई। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता बंटी शर्मा, संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, अभिषेक पांडे, राजा अग्रवाल, कमलेश डड़सेना आदि उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here