Home छत्तीसगढ़ बागबाहरा में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, यादव महासभा के सम्मेलन में विधायक...

बागबाहरा में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, यादव महासभा के सम्मेलन में विधायक द्वारिकाधीश यादव ने दिया एकता और शिक्षा पर जोर

0

महासमुंद : यादव महासभा खल्लारी विधानसभा के तत्वावधान में बागबाहरा कृषि उपज मंडी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव रहे। सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, व्यक्ति को अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए।

विधायक श्री यादव ने कहा कि यादव समाज का इतिहास संघर्ष, परिश्रम, साहस और सामाजिक योगदान से जुड़ा रहा है। आज आवश्यकता है कि समाज अपनी एकता को मजबूत करते हुए शिक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि समाज की आने वाली पीढ़ी शिक्षित और संस्कारवान होगी तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी।उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझे। समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में फिरन यादव वरिष्ठ समाजसेवी, राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ झेरिया शाखा, हरिश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महासभा राजिम, विनोद यादव जिलाध्यक्ष केसरिया शाखा, हरिशंकर यादव प्रदेश संयोजक मगधा शाखा, शरद हंसराज जिलाध्यक्ष मगधा शाखा, प्रीतम यादव जिलाध्यक्ष झेरिया शाखा, जगदीश यादव जिलाध्यक्ष बड़े केसरिया शाखा, हरिराम यादव अध्यक्ष सुवरमार परिक्षेत्र ठेठवार शाखा, दीपक यादव पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बागबाहरा, मंता यादव पार्षद नगर पालिका परिषद बागबाहरा, समेलिया यादव प्रदेश महासचिव महासभा राजिम, हवेलाल यादव विधायक प्रतिनिधि एवं दुर्गेश यादव विधायक प्रतिनिधि सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

निकली भव्य कलश यात्रा
यादव महासभा खल्लारी विधानसभा के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन के दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। कलश यात्रा में समाज की महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here