Home छत्तीसगढ़ किरंदुल मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग: पुलिस ने 12...

किरंदुल मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग: पुलिस ने 12 चक्का वाहनों पर लगाए ताले

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा:  किरंदुल मुख्य मार्ग पर खड़ी भारी वाहनों की अब खैर नहीं। वाहन मालिक मुख्य मार्ग पर टर्निंग पॉइंट के समीप अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिसकी वजह से आवागमन करने वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और कभी भी दुर्घटना हो सकती है।इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहन मालिकों को तत्काल फोन कर समझाया और गाड़ियां हटाने को कहा। किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव का कहना है कि हमने बीटीओए को सूचना दी थी कि टर्निंग पॉइंट पर कोई भी भारी वाहन न खड़ा किया जाए, बावजूद इसके बीटीओए प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसी वजह से कार्रवाई करनी पड़ी।थाना प्रभारी के निर्देश पर 12 चक्का वाहन पर ताले लगा दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here