Home छत्तीसगढ़ एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु 26 से 28 अक्टूबर तक कृषक...

एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु 26 से 28 अक्टूबर तक कृषक पंजीयन शिविरों का आयोजन

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : जनपद पंचायत नगरी में एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के सफल क्रियान्वयन हेतु अनुविभाग नगरी में राजस्व,कृषि,पंचायत,एवं सहकारिता विभाग के समन्वय से दिनांक 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक 19 आदिम जाति सेवा/ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के निर्धारित शिविर स्थलों पर कृषक पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शिविरों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने एवं पंजीयन कार्य को गति प्रदान करने के लिए संबंधित ग्रामों के कृषकों को शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन कराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

इस कार्य के लिए निर्धारित शिविर स्थलों पर नोडल अधिकारी, संबंधित सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। ग्राम सचिव, पटवारी, रोजगार सहायक, मेट, किसान मित्र, कृषि सखी, पशु सखी, सक्रिय महिला एवं मितानिन को भी कृषकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित ग्रामों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर शिविर की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगरी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय से शिविरों का संचालन करते हुए अधिकाधिक कृषकों का पंजीयन सुनिश्चित करें, ताकि एग्रीस्टैक परियोजना के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके।

अपीलअनुविभाग नगरी के समस्त कृषक निर्धारित तिथि एवं शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here