Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 साल से फरार नक्सल वारंटी...

दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 साल से फरार नक्सल वारंटी समेत 3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

0

 

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा कटेकल्याण :थाना कटेकल्याण पुलिस ने फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत 6 साल और 2 साल से फरार 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई – 6 साल से फरार नक्सल वारंटी गिरफ्तार:
दिनांक 30.10.2026 को पुलिस ने अपराध क्रमांक 18/2020 (धारा 307, 120बी भादवि, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं UAPA) के आरोपी दुल्गो वेट्टी (22 वर्ष), निवासी परचेली को उसके घर से पकड़ा। वह 2020 से फरार था। आरोपी को विशेष न्यायालय (NIA) दंतेवाड़ा में पेश किया गया।

दूसरी कार्रवाई – 2 साल से फरार 2 जुआ वारंटी गिरफ्तार:
दिनांक 31.10.2026 को अपराध क्रमांक 31/2024 (जुआ प्रतिषेध अधिनियम) के दो आरोपी –
1. उमेश पोड़ियाम (20 वर्ष)
2. रामचंद्र प्रकाश (29 वर्ष)
दोनों निवासी मटेनार, थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर JMFC न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here