Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स में रन फॉर इंटीग्रिटी का आयोजन

एनएमडीसी किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स में रन फॉर इंटीग्रिटी का आयोजन

0
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल  : एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा दिनांक 26/10/2026 से 01/11/2026 तक ‘सत्‍यनिष्‍ठा से समृदि्ध’’ विषय के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह – 2026 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में  शनिवार को एनएमडीसी कर्मचारियों व आमजनों में सत्‍यनिष्‍ठा, ईमानदारी एवं नैतिक आचरण को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से रन फॉर इं‍टीग्रिटी (सत्‍यनिष्‍ठा हेतु दौड़) का आयोजन हुआ। मुख्‍य अतिथि रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक  ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में ईमानदारी और सत्‍यनिष्‍ठा त‍था अपने व्‍यवहार में नम्रता जरूरी है। साथ ही विभिन्‍न सांस्‍कृतिक, भाषाई और क्षेत्रीय विविधताओं के बावजूद देशवासियों के बीच आपसी सौहार्दता,एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस रन के माध्‍यम से देशभक्ति की भावना के साथ-साथ कर्मचारियों और युवाओं में स्‍वस्‍थ जीवनशैली तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
इसके पश्‍चात मुख्‍य अतिथि  रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक  ने रन फॉर इं‍टीग्रिटी को हरी झंडी दिखाई। यह दौड़ बीआईओपी सीनि.सेके.स्‍कूल से प्रारंभ होकर सीआईएसएफ चैकपोस्‍ट होते हुए वापस स्‍कूल पहुंची।दौड़ में शामिल  किशन आहूजा, परियोजना प्रमुख (वर्क्‍स), जे.सी.दास, मुख्‍य महाप्रबंधक (उत्‍पादन), धीरेन भूषण, महाप्रबंधक (खनन)/खान प्रबंधक, बी.साम्‍या, महाप्रबंधक (सामग्री), सुधांशु वर्मा, महाप्रबंधक (मा.सं.), नागेश्‍वर नंदाल, महाप्रबंधक (खनन), एस.गुहा,उप महाप्रबंधक (मा.सं.), मो.तनवीर जावेद, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), एम. तिरूपति राव, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), ए.के.ठाकुर, सहा.महाप्रबंधक (सतर्कता), जी.रामाकृष्‍णा, ए.के. सिंह, सचिव, एमएमडब्‍ल्‍यू यूनियन, नोमेश्‍वर राव अध्‍यक्ष, प्रदीप नामदेव, सचिव, एसकेएमएस उपस्थित थे। दौड़ में एनएमडीसी कर्मचारियों और उनके परिजनों तथा आमजन भारी संख्‍या में उपस्थित थे। जागरूकता दौड़ हेतु एनएमडीसी लिमि. बीआईओएम किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स परियोजना की ओर से प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here