सक्ती : जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने दिल्ली में कांग्रेस के विशाल रैली पर निशाना साधते हुए कहा। भाजपा अगर वोट चोरी करती तो सभी राज्यों में भाजपा की सरकार होती है एवं केंद्र में एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बनी है विपक्ष कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी कर सत्ता में आई है तो विपक्ष बताएं तीन राज्यों में आखिर कांग्रेस की सरकार कैसे बनी एवं झारखंड में गठबंधन के साथ कांग्रेस की सरकार बनी है अगर भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी करती तो आज भाजपा का ही पूर्ण समर्थन के साथ सरकार बनती परंतु कांग्रेस जिन राज्यों में सरकार नहीं बना पाती और केंद्र में सरकार नहीं बन पा रही है तो अपने हर का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ कर चुनाव आयोग एवं वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है जबकि केरल में एस आइ आर का समर्थन कर रही है कांग्रेस पहले एक झूठ हो जाए और सभी स्थानों पर ऐसा यार का उन्हें मुद्दा उठाना चाहिए ना कि जिन राज्यों में उनकी हार हुई है आखिर कांग्रेस का तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में एवं एक राज्य में गठबंधन के साथ है उन जगहों पर एस आइ आर एवं चुनाव आयोग पर चुप है परंतु अन्य राज्यों पर चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते है। कांग्रेस केवल युवाओं पर भ्रम एवं अराजकता फैलाने का काम कर रही जबकि हमारे विधानसभा जांजगीर लोकसभा में 8 विधानसभा आते हैं सभी विधान सभा मे कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने गए हैं तो क्या सभी वोट चोरी कर जीते हैं आखिर कांग्रेस इन विधानसभा में क्यों मुद्दा नहीं उठा रही है कि यहां वोट की चोरी हुई है और कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं.




