Home मनोरंजन हेरा फेरी 3 के डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले- रोते हुए अक्षय ने पूछा...

हेरा फेरी 3 के डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले- रोते हुए अक्षय ने पूछा उन्होंने क्यों छोड़ी फिल्म?

0

Mumbai:- ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरी फेरी’ में राजू, श्याम और बाबू भैया की जोड़ी काफी पसंद की गई थी. हालांकि, अब ये जोड़ी टूट गई है. दरअसल, मेकर्स ‘हेरी फेरी’ बना रहे थे, लेकिन बाबू भैया का किरदार निभाने वाले हैं परेश रावल ने ये फिल्म छोड़ दी है. अब सिर्फे राजू का रोल करने वाले अक्षय और श्याम का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी इस फिल्म का हिस्सा हैं. अब डायरेक्टर प्रियदर्शन ने परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर बात की है.

रोने लगे थे अक्षय कुमार:- प्रियदर्शन ने ये भी कहा कि इस फिल्म में अक्षय का इमोशनल टच है. ऐसे में जब उन्होंने परेश के फिल्म छोड़ने के बारे में सुना तो वो भावुक हो गए और रोने लगे थे. प्रियदर्शन ने बताया कि इमोशनल होकर अक्षय ने उनसे पूछा कि अक्षय ने ऐसा क्यों किया. प्रियदर्शन का ये भी कहना है कि अगर परेश रावल फिल्म नहीं करना चाह रहे हैं, तो इससे अक्षय को माली तौर पर नुकसान नहीं होना चाहिए. प्रियदर्शन का ये भी कहना है कि हम सब पुराने दोस्त हैं. ऐसे में परेश रावल को जो भी निर्णय लेना था, वो हम बात करके ले सकते थे. एक फोन पर सारी बातें हो सकती थीं.

25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस:- परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार ने उन्हें 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है. अगर वो 7 दिनों में पैसे दे देते हैं तो ठीक हैं, वरन उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. अक्षय ने जो नोटिस भेजा है, उसमें कहा गया कि फिल्म की टीम के शेड्यूल को नुकसान पहुंचाने के चलते हर्जाने की मांग की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here