Home छत्तीसगढ़ युवक ने फांसी लगाकर दी जान मर्ग कायम कर जांच में जुटी...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस 

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा:थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोहन राजवाड़े आ0 टेश्वर राम राजवाड़े उम्र 20 वर्ष साकिन लटोरी ने 25 जून दिन बुधवार को अपने घर मयार में डीजे साउण्ड सिस्टम केबल तार का फंदा बना फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। दरअसल युवक के घर में भाई के बच्चे का छठी कार्यक्रम था मेहमान लोग खाना खाकर अपने अपने घर चले गये। मकतूल युवक भी तकरीबन 11 बजे अपने कमरे में सोने चला गया।

26 जून दिन गुरुवार को घरवाले बंद कमरे के दरवाजे को थपथपाया युवक कमरे का दरवाजा नहीं खोला। सोचें रात में देर से जगने कारण सो रहा है। परन्तु दोपहर तक युवक नहीं जागा तब घर के छप्पर को उखाड़ कर देखे युवक फांसी लगाकर खुद कुशी कर लिया था। घटना की इतिला थाना लखनपुर को दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here