Home छत्तीसगढ़ कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संगीत टीम सरगुजा सांसद के हाथों हुये सम्मानित

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संगीत टीम सरगुजा सांसद के हाथों हुये सम्मानित

0

 अम्बिकापुर  : आज 6 जुलाई दिन रविवार को सांसद कार्यालय अम्बिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय मेरिट बच्चों के सम्मान समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रजपुरीकला लखनपुर की अधीक्षिका तथा छात्राओं सहित म्यूजिक टीम को समारोह में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं ने अपने गीत संगीत की रंगारंग प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिले के टॉप 10 में जगह बनाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। माननीय सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अधीक्षिका अनुराधा सिंह सहित सभी बच्चों को साल श्रीफल तथा सम्मान राशि बतौर नजराना देकर सम्मानित किया।

दरअसल सरगुजा सांसद श्री महाराज ने जिला शाला प्रवेशोत्सव के दौरान कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं द्वारा दिए गए संगीत प्रस्तुति की सराहना करते हुए इन्हें मंच देने का आह्वान किया था। इसी क्रम में इसकी शुरुआत माननीय सांसद महोदय के द्वारा सम्मान समारोह में बच्चों को सादर आमंत्रित कर सम्मानित किया सम्मान करने की शुरुआत की गई । तथा वहां उपस्थित लोगों से आगे भी इस म्यूजिक टीम को कार्यक्रमों में आमंत्रित करने का आग्रह किया। यह क्षण कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लखनपुर की छात्राओं के लिए गौरव का पल रहा। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने मार्गदर्शन करते हुए कई गुण रहस्य बताये ।सभी बच्चों ने माननीय सांसद के साथ बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों शिक्षक शिक्षिकाओं अभिभावकों ने बच्चों द्वारा पेश किये गये कार्यक्रम की खूब सराहना की । प्रतिभागी बच्चों ने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here